राज्य समाचार

नहर में जा गिरी तेज रफ्तार कार, कार समेत बह गया ड्राइवर, 2 युवक घायल

Spread the love

कोरबा जिले में तेज रफ्तार एक कार नहर में जा गिरी। इससे वाहन चालक नहर के तेज बहाव में बहा गया जिसकी तलाश की जा रही है। जबकि कार सवार दो लोगों ने गाड़ी की खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार एक कार में तीन युवक बीती देर रात दर्री से उरगा ढाबा खाना करने जा रहे थे। इस दौरान कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर कार नहर में जा गिरी। इसमें कार सवार कुशल दास महंत निवासी दर्री, सीएसईबी कर्मी शंकर लाल कंवर ने कार की खिड़की तोड़ अपनी जान बचाई। दोनों घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं वाहन चालक रवि यादव निवासी दर्री नहर के तेज बहाव में बहा गया। लापता चालक की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button