राजनीतीराज्य समाचार
योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज नामांकन भरेंगे डॉ. रमन सिंह
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित राजनांदगांव जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन कराने मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी ने बताया कि राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, डोंगरगांव के मधुसूदन यादव, डोंगरगढ़ की सरोजनी बंजारे, खुज्जी के हिरेन्द्र साहू, मोहला मानपुर की कंचन माला भूआर्य और खैरागढ़ के प्रत्याशी कोमल जंघेल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे।
सुबह 11 बजे म्यूनिसीपल कार्पोरेशन स्कूल प्रांगण में एक सभा भी होगी जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह संबोधित करेंगे। सभा के बाद दोपहर 1 बजे रैली निर्वाचन कार्यालय के लिए रवाना होगी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now