राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रसिद्ध बेलूर मठ का किया भ्रमण,

20.06.22| राज्यपालअनुसुईया उइके अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल  प्रवास के दौरान प्रसिद्ध बेलूर मठ पहुंची। जहां उन्होंने सम्पूर्ण मठ परिसर का भ्रमण किया और रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा को नमन किया। राज्यपाल ने बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को भी प्रणाम कर उनके विचारों का अनुकरण करने की बात कही। साथ ही स्वामी विवेकानंद ने परिसर स्थित जिन कक्षों में अपने जीवन के अंतिम दिन गुजारे थे, राज्यपाल उइके ने उनका भी अवलोकन किया। इस दौरान मठ के प्रमुख संत स्वामी बोधस्वरानंद तथा स्वामी आत्मविकासानंद को राज्यपाल उइके ने वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट की।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button