राज्य समाचार

पेन कार्ड अपडेट करने के बहाने रिटायर अधिकारी से 9 लाख की ठगी

21.05.22, रायपुर। पेन कार्ड अपडेट करने के नाम पर एनटीपीसी से सेवानिवृत्त महाप्रबंधक से लगभग नौ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात फोन धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। राजेंद्र नगर थाने में महावीर नगर निवासी टुकेराम खुंटे ने रिपोर्ट लिखाई है।

पीडि़त एनटीपीसी नोएडा दिल्ली से महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। प्रार्थी के नंबर में अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसमें तत्काल पेन कार्ड अपडेट करने कहा गया। ऐसा नहीं करने पर नेट बैंकिंग सुविधा बंद कर दी जाएगी। मैसेज में एक लिंक दिया गया था, क्लिक कर अपडेट करने को कहा गया। लिंक को क्लिक करते ही ओटीपी आया। एक के बाद एक चार ओटीपी आए। प्रार्थी वह ओटीपी डालता चला गया। इसके बाद पीडि़त के खाते से कई बार लगभग नौ लाख रुपये कट गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button