राज्य समाचार

कोरबा सहित 19 DEO का वेतन रोका गया

Spread the love

 

विभागीय निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया दण्डाआदेश

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रायपुर/कोरबा। लोक शिक्षण संचालनालय ने विभागीय निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर प्रदेश के 19 जिला शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। VSK ऐप में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं कराए जाने और इसके लिए जारी निर्देशों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों का नवंबर 2026 का वेतन आगामी आदेश तक रोकने का आदेश जारी किया गया है।

 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारियों को Google Sheet के माध्यम से अपने जिले में कार्यरत ऐसे शिक्षक-कर्मचारियों की जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए थे, जो VSK ऐप में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे थे। इसके लिए पहले 8 अक्टूबर और बाद में 3 नवंबर 2026 को भी पत्र जारी कर स्मरण कराया गया था।

इसके बावजूद कई जिलों से अपेक्षित जानकारी Google Sheet में दर्ज नहीं कराई गई। संचालनालय ने इसे प्रशासनिक कार्यों में गंभीर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत कृत्य बताया है।

इसी तरह 16 अक्टूबर 2026 के पत्र के माध्यम से भी ऐसे शालाओं की जानकारी Google Sheet में दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे, जहां कार्यरत कर्मचारियों द्वारा VSK ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। 4 नवंबर को पुनः स्मरण पत्र जारी किए जाने के बावजूद कई जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया।

 

निर्देश जारी होते रहे, लेकिन पालन नहीं हुआ

संचालनालय ने आदेश में स्पष्ट किया है कि पर्याप्त समय दिए जाने और बार-बार निर्देशित किए जाने के बावजूद निर्धारित समय में Google Sheet में प्रविष्टि नहीं की गई। इसे कर्तव्य के प्रति उदासीनता और प्रशासनिक कार्यों में गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
आदेश के अनुसार संबंधित 19 जिला शिक्षा अधिकारियों का माह नवंबर 2026 का वेतन आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

 

इनमें शामिल जिला शिक्षा अधिकारी

  1. जिला शिक्षा अधिकारी जिला नारायणपुर
  2. जिला शिक्षा अधिकारी जिला सरगुजा ।
  3. जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोण्डागांव ।
  4. जिला शिक्षा अधिकारी जिला गरियाबंद ।
  5. जिला शिक्षा अधिकारी जिला जांजगीर-चांपा।
  6. जिला शिक्षा अधिकारी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ।
  7. जिला शिक्षा अधिकारी जिला सूरजपुर ।
  8. जिला शिक्षा अधिकारी जिला धमतरी।
  9. जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोरबा।
  10. जिला शिक्षा अधिकारी जिला दुर्ग।
  11. जिला शिक्षा अधिकारी जिला कबीरधाम ।
  12. जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर ।
  13. जिला शिक्षा अधिकारी जिला मुंगेली।
  14. जिला शिक्षा अधिकारी जिला सुकमा।
  15. जिला शिक्षा अधिकारी जिला बालोद ।
  16. जिला शिक्षा अधिकारी जिला दन्तेवाड़ा।
  17. जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायपुर।
  18. जिला शिक्षा अधिकारी जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ।
  19. जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोरिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button