राज्य समाचार

भिलाई से अलग होकर रिसाली बनेगा नया निगम, एमआईसी ने लगाई मुहर

भिलाई। नगर निगम भिलाई से अलग करके रिसाली को निगम बनाने पर अंतत: मुहर लग ही गई। सोमवार को नगर निगम भिलाई से रिसाली के 12 वार्ड अलग हो गए। इसके लिए मेयर इन काउंसिल ने मुहर लगा दी है। महापौर देवेंद्र यादव की अध्यक्षता वाली एमआईसी की बैठक सोमवार सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई। जो एक घंटे तक चली। बैठक में सबसे पहला प्रस्ताव रिसाली को निगम बनाने का था। इसके लिए एमआईसी सदस्यों ने एकमत होकर रिसाली को निगम बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही रिसाली अब नए नगर निगम के रूप में अस्तित्व में आएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button