राज्य समाचार

26 नवंबर से मानिकपुर रेलवे साइडिंग में बाहरी कोयला लोडिंग बंद! धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत, रेलवे की सेकेंड एंट्री को मिलेगी नई पहचान

Spread the love

कोरबा।    कोरबा शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मानिकपुर रेलवे साइडिंग में 26 नवंबर से बाहरी कोयला लोडिंग का काम बंद कर दिया जाएगा। लंबे समय से धूल, प्रदूषण और भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान आसपास के रहवासियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) की कोरबा जिला समिति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दरअसल, कोरबा रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री के पास स्थित मणिकपुर रेलवे साइडिंग लंबे समय से कोयला लोडिंग गतिविधियों का केंद्र रही है। यहां से उड़ने वाली कोयले की धूल और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही ने आसपास के आवासीय क्षेत्रों के लोगों के साथ रेल यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ा रखी थीं। धूल प्रदूषण के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।   CITU का कहना है कि इस समस्या को लेकर रेलवे प्रबंधन के समक्ष लगातार मांग उठाई जाती रही है। आखिरकार 26 नवंबर से बाहरी कोयला लोडिंग बंद करने का निर्णय लिया गया है। खास बात यह है कि कोरबा रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर यात्री सुविधाओं की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी, लेकिन पास में कोयला हैंडलिंग गतिविधियां जारी रहने से इस क्षेत्र की पर्यावरणीय स्थिति और आवागमन व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

 

साइलो सिस्टम से होगी लोडिंग, सेकेंड एंट्री के विकास का रास्ता साफ!

 

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक SECL की मानिकपुर कोयला लोडिंग सुविधा में साइलो सिस्टम के माध्यम से लोडिंग का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। वहीं, 26 नवंबर से बाहरी लोडिंग बंद होने के बाद रेलवे प्रशासन को सेकेंड एंट्री के आसपास बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं में सुधार करने का अवसर मिलेगा।   इस संबंध में 11 नवंबर को बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधन सहित संबंधित अधिकारियों और श्रम संघ प्रतिनिधियों के बीच चर्चा भी हुई थी। बैठक में CITU के प्रतिनिधि वी.एम. मनोहर, अनुप सरकार, जी. राजेश, विमल, साजी जॉन और बीनू वर्गिस सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

शहर को प्रदूषण से राहत, यात्रियों को बेहतर सुविधा की उम्मीद

 

यह निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल द्वारा लिया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और आसपास के क्षेत्रों में धूल एवं प्रदूषण को कम करना बताया गया है।  अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 26 नवंबर के बाद रेलवे सेकेंड एंट्री के विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर कितनी तेजी से काम करता है। यदि घोषित निर्णय जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू हुआ तो मणिकपुर क्षेत्र के रहवासियों के साथ कोरबा आने-जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिल सकती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button