राज्य समाचार

बुजुर्गों के संग मनाई दीपावली, नए वस्त्र और मिठाइयों के साथ बांटा अपनापन

Spread the love

 

स्वर्गीय ज्योति पांडे फाउंडेशन की संवेदनशील पहल; दीपक पाण्डेय उर्फ़ चीना पांडेय एवं फाउंडेशन से जुड़े युवाओं ने बुजुर्गों का किया सम्मान

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

बिलासपुर | ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क दीपावली पर खुशियां बांटने और बुजुर्गों के जीवन में अपनेपन का उजाला भरने के उद्देश्य से स्वर्गीय ज्योति पांडे फाउंडेशन ने कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में आत्मीय आयोजन किया। बुजुर्गों को नए वस्त्र, फल और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके साथ मिलकर दीपावली का पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर स्वर्गीय ज्योति पांडे के पुत्र दीपक पाण्डेय उर्फ़ चीना पांडेय एवं फाउंडेशन से जुड़े सभी युवा उपस्थित रहे। युवाओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और त्योहार की खुशियां साझा कीं। सेवा और सम्मान की भावना से हुए इस आयोजन में पीढ़ियों के बीच स्नेह का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

जन परिषद बिलासपुर द्वारा संचालित कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में आयोजित यह मिलन बुजुर्गों को उत्सव का सहभागी बनाने की आत्मीय पहल रहा। नए वस्त्र, फल और मिठाइयों के साथ मिला युवाओं का साथ आयोजन को खास बना गया।

दीपक पाण्डेय उर्फ़ चीना पांडेय और फाउंडेशन से जुड़े युवाओं की यह पहल बताती है कि किसी प्रियजन की स्मृति को समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं के माध्यम से सार्थक रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है। बुजुर्गों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाना समाज को उनके सम्मान और उनसे निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

दीपावली का उजाला और गहरा हो जाता है, जब उसमें बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं का साथ और रिश्तों की गर्माहट शामिल हो।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button