राज्य समाचार
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मानसून ने दी दस्तक, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना
20.06.22| प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है. जिसके प्रभाव से कई जिलों को गर्मी से राहत मिली है. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज-चमक और व्रजपात के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है.
मौसम विभाग के मुताबिक, द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक स्थित है. एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. प्रदेश के 1-2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना बन रही है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
