करियरराज्य समाचार

राजधानी मे स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों में बढ़ी दहशत

29.08.22| रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती शहर की एक 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। वहीं, रविवार को शहर में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले हैं। मरीज मिलने से स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों में दहशत बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अब नियंत्रण कार्य तेज कर दिया है। चार दिन पहले शहर की एक 62 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसमें कोरोना के लक्षण दिख रहे थे। ऐसे में सबसे पहले कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वाइन फ्लू की जांच की गई। महिला स्वाइन फ्लू पाजिटिव मिली। इसके बाद उसका उपचार किया जा रहा था। लेकिन फेफड़े में संक्रमण पहुंच जाने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी और हालत में सुधार नहीं हो पाया। शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जिले के स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। वहीं, रविवार को शहर में दो नए पाजिटिव मरीज मिलने से इसकी दहशत और भी बढ़ गई है। इसके अलावा लिंक रोड निवासी 25 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अभी वह होम आइसोलेशन में चल रही है। इसी तरह विजयापुरम सरकंडा निवासी 87 वर्षीय को भी स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया गया है। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button