राजनीतीराज्य समाचार

‘भाजपा के कुछ भी कहने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता’ – प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया

16.07.22| छत्तीसगढ़ पद्रेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि, इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्ष सभी सदस्य सम्मिलित हुए और सदस्यों ने बैठक में अपनी बातें रखी और सुझाव भी दिए। इसके साथ ही पुनिया ने ईडी के विरोध में किए जाने वाले प्रदर्शन पर कहा कि भाजपा राजनीतिक द्वेष की भावना से काम करती है। सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। राहुल गांधी से 50 घंटे ईडी ने पूछताछ की है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को 21 जुलाई को ईडी बुलाया है। इस विषय में सोनिया गांधी से पूछताछ कितनी देर चलेगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही विरोध में 21 जुलाई को ईडी दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 22 जुलाई को भी सभी जिलों में यह प्रदर्शन किया जाएगा।

यह विचारधारा की लड़ाई है- पुनिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी क्रम में पुनिया ने राष्ट्रपति दावेदार द्रौपदी मुर्मू को कांग्रेस के आदिवासी विधायकों के समर्थन देने की मांग पर कहा कि, यह विचारधारा की लड़ाई है, कांग्रेस पार्टी और विधायक भाजपा की विचारधारा का समर्थन नहीं कर सकते है। यह बिल्कुल स्पष्ट बात है कि भाजपा के कुछ भी कहने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता।

BJP केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही- मरकाम

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बयान देते हुए कहा कि केंद्र में बैठी । लोकसभा सत्र शुरू होना है, लेकिन हमारी अध्यक्ष को लोकसभा में भाग लेने देना नहीं चाह रहे है। 21 जुलाई को फिर से ED में पूछताछ के लिए सोनिया गांधी को बुलाया है। इसके विरोध में 21 जुलाई को वृहद धरना दिया जाएगा। धरने के माध्यम से चेतावनी दी जाएगी कि केंद्रीय एजंसियों का दुरुपयोग केंद्र सरकार बंद करें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button