राजनीतीराज्य समाचार
जिस मैदान में राहुल ने पहली बार किया था किसानों के कर्ज माफी का वादा वहीं होगी नये मुख्यमंत्री की शपथ
रायपुर। कांग्रेस की नई सरकार के मुख्यमंत्री की शपथ साइंस कॉलेज मैदान में होगी। शपथ 15 दिसंबर को होना है। रायपुर एसपी अमरेश मिश्रा ने आज शपथ स्थल का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि इसी साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की अपनी पहली चुनावी सभा ली थी और सरकार बनते ही दस दिनों के भीतर किसानों के कर्ज माफी का वादा किया था। इससे पहले 2003, 2008 एवं 2013 में जब भाजपा की सरकार बनी थी डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री की शपथ पुलिस ग्राउंड में ली थी
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now