राज्य समाचार

मुड़ापार पीएम आवास में नाग घुसा, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) – कोरबा शहर के मुड़ापार पीएम आवास के बंद घर में अचानक नाग के घुस जाने से पड़ोसियों एवं आस पास के परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई,जहरीले नाग को देखकर पड़ोसी लोग भयभीत हो गए और तुरंत इसकी सूचना घर मालिक अंशु को दी जिसके फौरन बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी व उनकी टीम को दिया गया।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी एवं टीम मौके पर पहुँची फिर बंद घर के ताले को तोड़ा गया फिर सामने फन फैलाए बैठे नाग को देख कर लोगों के हाथ पैर फूल गए फिर सावधानीपूर्वक पूर्वक रेस्क्यु टीम के सदस्य राजू बर्मन एवं शुभम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर थैले में डाला तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया, इसके बाद उसे जंगल में छोड़ा गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रेस्क्यू टीम ने घरवालों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि बरसात व गर्मी के मौसम में सांप अक्सर रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं। ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों या रेस्क्यु टीम को सूचना देना चाहिए।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button