राज्य समाचार

पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने वार्डन के खिलाफ किया प्रदर्शन

रायपुर । गुरुवार को एक ओर जहां देश शिक्षक दिवस मना रहा था, वहीं राजधानी के कालीबाड़ी स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने छात्रावास की वार्डन आरती निकोसे के खिलाफ सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया। छात्राओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर उनकी मांगें और नाराजगी के नारे लिखे हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन में लगभग 300 छात्राएं शामिल हुईं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि वार्डन को छात्रावास में आने वाली समस्याओं की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। इस अनदेखी से नाराज होकर छात्राओं ने गुरुवार को उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उग्र आंदोलन की चेतावनी
कालीबाड़ी चौक पर प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने छात्रावास में बेहतर सुविधाओं की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा, जिसमें अधीक्षिका का प्रभार बसंती तिर्की को देने की मांग की गई। छात्राओं ने यह भी चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे और उग्र विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button