राजनीतीराज्य समाचार

65 प्रचार रथ दौड़ेंगे भाजपा के

Spread the love

मिशन 65 के तहत भाजपा इस बार के चुनाव में जितने दांव पेंच का इस्तेमाल कर रही उसमें टेक्नीलॉजी एक बड़ा हथियार है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए 65 हाइटेक रथ तैयार कराए हैं। सभी रथों में जीपीएस लगा है, जिससे पार्टी के कंट्रोल रूम में लगातार ज्ञात होते रहेगा कि रथ कहां कितने घंटे चला और हाल-फिलहाल कहां पर खड़ा है। जीपीएस सिस्टम को हैंडल करने दिल्ली से एक टीम राजधानी रायपुर आई है। ऐसा भी सिस्टम रखा जा रहा है जिन विधानसभा क्षेत्रों में भी डॉ. रमन सिंह की सभा होगी लोगों के मोबाइल पर सीधे कॉल जाएगा और कॉल अटेंड करने वाला मुख्यमंत्री का भाषण लाइव सुन सकेगा। कट्रोल रूम इतना अपडेट कर रखा गया है कि मोबाइल पर भेजे जा रहे प्रचार लिंक को कितने लोग ओपन कर रहे और कितने डाउनलोड कर रहे इस बात की खबर तक लगते रहेगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button