राज्य समाचार

युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री मूणत का पुतला फूंका

राजनांदगांव, 6 फरवरी। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री राजेश मूणत के द्वारा अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने और राहुल गांधी के दौरे को लेकर टिप्पणी करने के विरोध में युवक कांग्रेस ने रविवार को उनका पुतला फूंका। पूर्व मंत्री मूणत का सिपाहियों के लिए अश्लील शब्द का इस्तेमाल करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस बात से नाराज होकर युवक कांग्रेस ने स्थानीय मानव मंदिर चौक में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया।

युकां विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानुशाली के नेतृत्व में युकां कार्यकर्ताओं ने मानव मंदिर चौक में सिपाहियों के लिए अश्लील शब्दों का उपयोग करने और राहुल गांधी के दौरे को लेकर टिप्पणी पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रीति वैष्णव, राजिक सोलंकी, अमित कुशवाहा, गोलू नायक, आशीष साहू, ऋषभ जैन, आदित्य वैष्णव, डैनी राजपूत, सोनू सिन्हा, पप्पू रजक, लेखू यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button