राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

फोन टेपिंग पर सियासी बवाल : डॉ रमन बोले- इनकी टेपिंग करने का कोई…

Spread the love

21.06.22| मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेश बघेल के केंद्र द्वारा फोन टेपिंग के मामले पर उन्होंने कहा कि पेगासस के समय से फोन टैपिंग हो रही हैं. उसके अंश अभी भी मौजूद हैं. सीएम जिम्मेदारी से बात कह रहे हैं कि फोन टेपिंग हो रही है. उन्होंने पूर्व सीएम रमन सिंह पर सवाल करते हुए कहा कि रमन सिंह बताएं कि क्या उन्होंने अपने शासन काल में पेगासस खरीदी की थी?

मंत्री चौबे ने महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक को लेकर कहा कि ये लोकतंत्र के लिए काला अध्याय माना जाएगा. बीजेपी को लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए, लेकिन वह लगातार इसे कमजोर कर रही है. हम कई बार कह चुके हैं कि जीत कर हम आते हैं और सरकार अमित शाह बना लेते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं मंत्री रविन्द्र चौबे के बयान पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के नेताओं के फोन टेपिंग करने का कोई कारण ही नहीं है. ये शंका में इस तरह का बयान दे रहे हैं. मूल विषय ये है कि ईडी की पूछताछ से इन्हे तकलीफ हो रही है. रमन सिंह ने कहा कि तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए ईडी पूछताछ कर रही है. कानून सबके लिए बराबर है. राहुल और सोनिया गांधी कानून से ऊपर नहीं हैं. यदि कोई अनियमितता नहीं हुई तो इन्हे डरना नहीं चाहिए.

वहीं महाराष्ट्र के उठापटक को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में उथल पुथल हो रही है. सरकार की स्थिति डगमगा रही है. विधायको में असंतोष हो रहा है, ये झगड़ा हिस्सेदारी को लेकर है. सत्ता में भागीदारी के स्वार्थ का बंटवारा हो रहा है. ये हिस्सेदारी का झगड़ा है कि शेयर दूसरी पार्टी को ज्यादा मिलना चाहिए. ताकत संसाधन उनके पास नहीं है. दूसरे पार्टी को ज्यादा फायदा मिल रहा है. ऐसे गठबंधन का यही हश्र होता है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button