राज्य समाचार

Bhilai steel plant incident : केन्द्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह ने मृतकों के परिजनों काे 30 लाख रुपए व घायलों को 15 लाख रूपये देने की घोषणा की

गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट होने से 11 लोगों की मौत हो गयी थी

भिलाई केन्द्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को 30 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 15 लाख दिए जाएंगे। इसके साथ ही समान्य रूप से घायलों को 2-20 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग नौकरी करना चाहेंगे उन्हें नौकरी भी दी जाएगी।
बता दें कि कल गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट होने से 11 लोगों की मौत हो गयी थी। जिसके बाद तमाम आलाअधिकारी, सीएम रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे। साथ ही सेल ने हादसे की जांच के लिए कमेटी भी बनाई गयी हैं। केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने भिलाई इस्पात संयंत्र के हादसे में मारे गए श्रमिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि के साथ उनमें से प्रत्येक परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी की व्यवस्था करने की भी घोषणा की।
श्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के राजस्व तथा आपदा प्रबंधन मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के साथ भिलाई नगर के सेक्टर-9 स्थित अस्पताल का दौरा किया जहां उन्होंने कल के हादसे में घायल श्रमिकों की उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु हुई है।
पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए हमने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की आचार संहिता को ध्यान में रखकर चुनाव आयोग से विशेष अनुमति ली है। उन्होंने बताया कि मृतक श्रमिकों के लिए अनुग्रह राशि 25 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रूपए कर दी गई है। गंभीर घायल श्रमिकों के लिए यह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख और सामान्य घायलों के लिए दो लाख रूपए होगी।
इसके अलावा मृतकों के परिवार अगर चाहें तो अपने दिवंगत सदस्य की रिटायटमेंट की अवधि तक उन्हें वेतन भी दिया जाता रहेगा। और वे अगर चाहेंगे कि उनके लिए रोजगार की व्यवस्था हो तो वैसी व्यवस्था की जाएगी। चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिन श्रमिकों की मृत्यु हुई है उनके आर्थिक सत्वों का भुगतान भी जल्द किया जाएगा।
इसमें उनके परिवारों को 33 लाख से लेकर 95 लाख रूपए तक राशि मिलेगी। हादसे में स्थायी अपंगता के शिकार होने पर उस श्रमिक के परिवार के एक सदस्य के लिए भी रोजगार की समुचित व्यवस्था की जाएगी। केन्द्रीय इस्पात मंत्री ने कहा- हमने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सत्वों के भुगतान की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए ताकि यह राशि संकट की इस घड़ी में उनके काम आ सके।
उन्होंने यह भी बताया कि घटना की जांच दो उच्च स्तरीय समितियों द्वारा की जाएगी। इनमें से एक भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की आंतरिक समिति है, जिसका गठन किया जा चुका है और यह समिति सात दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। दूसरी समिति इस्पात मंत्रालय के सचिव द्वारा घटित की जाएगी। दोनों समितियों में विशेषज्ञों को भी रखा जाएगा।
चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने आज ही भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यकारी (सी.ई.ओ) को काम-काज से अलग कर दिया है और आज ही उनके स्थान पर नई नियुक्ति कर दी जाएगी, वहीं दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलम्बित भी किया गया है, जिनमें महाप्रबंधक (सुरक्षा) और उप महाप्रबंधक (ऊर्जा) शामिल हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button