राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

CC रोड और नाली नहीं बनने से खफा हुआ पंच, खूब मचाया हंगामा, देखिए VIDEO

तखतपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक युवक टावर पर चढ़कर खूब हंगामा मचाया. विकासकार्य को लेकर युवक हाईवोल्टेज ड्रामा किया. जब तक पुलिस नहीं आई युवक नहीं उतरा. एक घंटे तक बवाल मचाता रहा.

दरअसल, तखतपुर के ग्राम पंचायत देवरी के वार्ड क्रमांक 9 के पंच ने गांव में विकास कार्य नहीं होने से छुब्ध होकर टावर पर चढ़ गया. मौके पर तख़तपुर पुलिस पहुंचकर युवक को नीचे उतारी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि पंचायत जनप्रतिनिधियों की लापरवाही, गांव में सीसी रोड और नाली नहीं बनने के कारण नाराज था. तख़तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी के वार्ड क्रमांक 9 के पंच जयशंकर चौबे ने बवाल मचाया है.

वहीं पंच जयशंकर चौबे ने कहा कि हमारे पंचायत में काम के लिए सेटअप रखा था, जिसे दूसरे जगह ले गए हैं. हमारे पंचायत में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है. हम जनता से वादा कर पंच बने हैं, ऐसे में विकास नहीं हो रहा है, जिससे मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं था. मैं चाहता हूं कि विकास हो.

वहीं इस मामले में तख़तपुर थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने कहा कि सड़क जर्जर और पंचायत में विकास कार्य नहीं होने के कारण युवक टावर पर चढ़ा था, जिसे समझाइश देने के बाद उतार लिया गया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button