राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

VIDEO: 1 हजार से ज्यादा गाड़ियों का काफिला देख दंग हुए लोग, चर्चा में आया ये नेता

Spread the love

भोपाल: मध्य प्रदेश में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर राज्य का सियासी पारा गरमाया हुआ है। इस बीच कई नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। एमपी की राजनीति में शनिवार का दिन भी उथल-पुथल भरा रहा। इस दिन कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, गुड्डू राजा बुंदेला और भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद विधायक वीरेंद्र रघुवंसी कांग्रेस में शामिल हो गए। बता दें कि भंवर सिंह शेखावत मालवा-नीवाड़ क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं।

गुड्डू राजा की बात करें तो उनके परिवार का बुंदेलखंड की राजनीति में दबदबा माना जाता है। गुड्डू राजा बुंदेला के पिता सांसद थे। गुड्डू राजा पहले उत्तर प्रदेश की ललितपुर की राजनीति में सक्रिय थे। अब गुड्डू राजा बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए और मध्य प्रदेश की राजनीति में कदम रख रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बसपा छोड़ने के बाद गुड्डू राजा बुंदेला, 1100 गाड़ियों के काफिले और अपने 5 हजार समर्थकों के साथ शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, चुनावों में कांग्रेस पार्टी गुड्डू राजा बुंदेला को प्रदेश की सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतार सकती है। इस सीट पर गुड्डू राजा, प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के खास और मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ टक्कर में दिख सकते हैं। बता दें कि खुरई विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है।

शनिवार को एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में गुड्डू राजा बुंदेला कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए गुड्डू राजा ने कहा कि बुंदेलखंड से भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा और यहां कि 26 की 26 सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जीत के बाद कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button