राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

शिक्षक भर्ती को लेकर मंत्री चौबे से मिले अभ्यर्थी:अब तक शुरू नहीं हो पायी काउंसलिंग,नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग

Spread the love

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग तेज हो गई है, भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के लिए अभ्यर्थियों ने स्कूल शिक्षामंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात की। चयनित अभ्यर्थियों ने बताया कि बस्तर और सरगुजा के सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी हुए 1 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मई महीने में शिक्षक भर्ती को लेकर विज्ञापन प्रकाशित किया था। जिसकी परीक्षा जून में आयोजित की गई लेकिन अभी तक शिक्षकों की नियुक्ति स्कूलों में नहीं हो पाई है। काउंसलिंग की प्रक्रिया कछुए की चाल से चल रही है। अभी तक व्याख्याताओं की काउंसलिंग पूर्ण नहीं हो पाई है, जिसे लेकर सभी अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। वहीं बजट सत्र में सरकार के दिए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 60,000 से अधिक शिक्षक के पद खाली हैं। पिछली बार भी हुई शिक्षक भर्ती को 4 साल से ज्यादा समय में पूरी की गई थी और इस बार के शिक्षक भर्ती में विभाग ज्यादा समय ले रहा है।जिसके चलते स्कूलों में शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। चयनित अभ्यर्थी भी काफी परेशान है उनका कहना है कि अगर जल्द नियुक्ति नहीं दी गई तो आचार संहिता प्रारंभ हो जाएगा इसके बाद स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में और देरी होगी जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी अगर चुनाव से पूर्व जल्द नियुक्ति हो जाती है तो शालाओं में शिक्षक होने से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक प्रभाव दिखेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button