राज्य समाचार

कुएं का पानी पीने से हुई महिला की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से बीमार

Spread the love

15.06.22, बालोद। कुएं का पानी पीने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें से 3 को इलाज के लिए राजनांदगांव रिफर किया गया है। तीन लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरेगांव में ही इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही एक का इलाज अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र में जा है। दरआसल, बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम सूरेगांव में कुएं का पानी पीने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए है। सभी का इलाज जारी है।

इस मामले की सूचना के बाद कलेक्टर जनमेजय महोबे भी मौके पर पहुंचे। और कुएं को बंद करवा कर पानी का सैम्पल लेने के निर्देश दिये है। साथ ही नलजल योजना के तहत भी पानी के जांच के निर्देश दिये है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि पानी पीने से डायरिया का मामला हो सकता है। टेस्ट के बाद ही पूरे मामले का पता चलेगा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button