राज्य समाचार
दोपहर दिल्ली रवाना होंगे सीएम विष्णुदेव साय, कैबिनेट विस्तार जल्द

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 नवंबर को नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगेश्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साय दोपहर 2.15 बजे अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 2.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे और विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे।

सीएम साय साढ़े चार बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पहुंचेंगे और वहां से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे। छत्तीसगढ़ सदन में शाम 5 बजे से 7.45 बजे बजे तक रूकने के बाद कार द्वारा पालिका सर्विसेस इंस्टिट्यूट विनय मार्ग चाणक्यपुरी जाएंगे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info
