अपराधराज्य समाचार

डेढ़ लाख लेकर आरोपियों को छोड़ा,6 पुलिस कर्मी निलम्बित, FIR भी होगी,इनको मिली पदस्थापना

Spread the love

जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ी कार्रवाई, प्रशिक्षु उप निरीक्षक को भी SP विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से दंडित किया

 

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने डेढ़ लाख रुपये लेकर शराब के मामले में आरोपियों को छोड़ देने के मामले में जांच उपरांत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। रिक्त हुए स्थान पर रक्षित केंद्र से जवानों को थाना सारागांव पदस्थ किया गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

एसपी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर से कराई गई जांच में दिनांक 04.11.2026 को धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के आरोपी गोपाल गोंड़ से प्रशिक्षु उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक क्रमांक 361 अर्जुन जांगड़े तथा आरक्षक क्रमांक 22 दीपक सिंह, आरक्षक क्रमांक 05 शंकर जयकिशन, आरक्षक क्रमांक 495 सुनील रमन एवं आरक्षक क्रमांक 11 गोवर्धन टाईगर द्वारा रकम की लेन-देन करना प्रमाणित पाया गया है। प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाये गये आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी (थाना सारागांव में पदस्थ) को तत्काल से प्रभाव निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र जांजगीर रहेगा।  सभी निलंबित कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा (CSP) जांजगीर।योगिताबाली खापर्डे को प्रकरण की आगे की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से तथ्यात्मक साक्ष्य एकत्रित कर परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं—

1. प्रकाशित खबर के संबंध में संबंधित मीडियाकर्मी का कथन दर्ज कर खबर के तथ्यों एवं स्रोत की जानकारी प्राप्त करना।

2. आबकारी अधिनियम के प्रकरण में आरोपी गोपाल गोंड़ से कथित रकम के लेन- देन के संबंध में विस्तृत कथन दर्ज कर उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करना।

 

3. उक्त प्रकरण से संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कथन दर्ज कर उनकी भूमिका एवं संलिप्तता की जांच करना।

4. यदि किसी अन्य सिविलियन व्यक्ति द्वारा पुलिस एवं आरोपी के मध्य कथित लेन-देन में मध्यस्थता किए जाने संबंधी साक्ष्य प्राप्त होते हैं, तो उसका भी परीक्षण कर संबंधित व्यक्ति का कथन दर्ज करना।

5. जांच में भ्रष्टाचार एवं अवैध रूप से रकम लेन-देन के आरोप प्रमाणित पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करना।

पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश  

पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, अवैध लेन-देन एवं अनुचित गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। जांच पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ की जाए। आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button