राज्य समाचार

खुद को शूटिंग चैंपियन कहने वाला जोंटी एडविन आनंद निकला रेपिस्ट, शादी का झांसा देकर दो साल किया दैहिक शोषण, पीड़िता टीचर की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज और आरोपी फरार

कोरबा। खुद को शूटिंग चैंपियन बताने वाला जोंटी एडविन आनंद ने ऐसा काम किया है, जो खेल और खिलाड़ियों के नाम को बदनाम और शर्मसार कर दिया है। उसने न केवल एक लड़की के भरोसे को तोड़ा, उसके दिल और भावनाओं से भी खेलता रहा। फेसबुक से हुई दोस्ती को युवती ने प्यार समझ लिया और उसके झांसे में आकर घर-परिवार तक छोड़ दिया। जोंटी आनंद ने उसके प्यार का मजाक तो बनाया ही, उसकी अस्मिता पर भी आघात पहुंचाया। वह एक किराए के मकान में दो साल तक धोखा देकर दैहिक शोषण करता रहा। युवती लगातार शादी के लिए मिन्नतें करती रही और वह टालता रहा। इस बीच जोंटी एडविन आनंद के माता-पिता भी उस मकान में पहुंचे और उन्होंने भी युवती को अपनी झूठी रजामंदी के साथ आशीर्वाद देकर धोखे में रखा। बाद में जोंटी एडविन आनंद की शादी की बात कहीं और चलने की जानकारी मिली, तो पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंची। जोंटी एडविन आनंद के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जमनीपाली एनटीपीसी निवासी जॉटी एडविन आनंद पिता अजीत कुमार आनंद के द्वारा दुरपा रोड निवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि 2019 में फेसबुक के माध्यम से जॉन्टी एडविन का फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर उससे बातचीत शुरू हुई। इस बीच उसने पीड़िता को अपने विश्वास में लेकर अलग घर में रहने पर जोर दिया। जिस पर युवती ने उस पर विश्वास कर अपना घर छोड़ दिया और जॉन्टी एडविन आनंद के साथ उरगा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान किराए पर लेकर रहने लगी। लगभग दो साल साथ रहने के बाद जोंटी एडविन आनंद के माता-पिता उनके उरगा स्थित मकान में आए और शादी के लिए रजामंदी देने की बात कहकर जॉन्टी अपने माता पिता के साथ अपने घर लौट गया। कुछ दिनों बाद युवती की नौकरी लग गई और अंबिकापुर के पास रघुनाथनगर में स्वामी आत्मानंद स्कूल में बतौर व्याख्याता नियुक्ति हो गई। जॉटी के साथ बातचीत करने पर वह जल्द ही शादी करुंगा, कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। पर वह समय नहीं आया और जब युवती ने बार-बार शादी करने की जिद पकड़ी तो जोन्टी अडविन आनंद ने पीड़िता का फोन नंबर ही ब्लाॅक कर दिया। जब उसने किसी तरह जोंटी के दोस्तों और परिवार वालों से संपर्क किया तो उनसे पता चला कि जोंटी की शादी के लिए किसी और जगह बातचीत चल रही है। इस बात का पता चलते ही मानों पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेबस होकर उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। उसने कोतवाली थाना पुलिस पहुंचकर जॉन्टी एडविन आनंद के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने जॉटी एडविन आनंद पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ अपराध दर्ज होने की सूचना मिलने के बाद से आरोपी जोंटी एडविन आनंद घर से फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए एक नंबर भी जारी किया गया है और यह कहा गया है कि जिस किसी को आरोपी की जानकारी हो, वह मोबाइल नंबर 9479644441 पर सूचना दे सकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button