राज्य समाचार

बिहार से छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां बरामद, काम दिलाने के बहाने किया अगवा

Spread the love

रायपुर। आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने बिहार ले जाई गई रायपुर की तीन किशोरियों को बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार से बरामद कर लिया। मामले में एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
किशोरियों और गिरफ्तार आरोपित को रायपुर लाया जा रहा है। डीएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार को मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खमतराई थाना क्षेत्र के बंजारी के पास देवार डेरा बस्ती से तीन महीने पहले तीन किशोरियों को बस्ती के ही दो लोग आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने बिहार ले गए थे।
किशोरियों का कोई पता नहीं चलने पर परेशान परिजनों ने खमतराई पुलिस थाने में पिछले दिनों शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मानव तस्करी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि मोहल्ले की ललिता देवार और महेश देवार किशोरियों के साथ ले गए। क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल बिहार रवाना की गई।
वहां बुधवार को टीम ने संभावित ठिकानों में दबिश किशोरियों को बरामद करने के साथ महेश देवार को हिरासत में ले लिया। फिलहाल महिला दलाल का सुराग नहीं मिल पाया है।
उरला, बिरगांव क्षेत्र में पहले भी किशोरियों को काम दिलाने के बहाने दूसरे राज्य ले जाकर बंधक बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक साल पहले तीन-चार किशोरियों को बिहार ले जाकर बंधक बनाने का खुलासा हुआ था। पुलिस ने उस समय भी बिहार जाकर बंधक किशोरियों को छुड़ाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया था।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button