बलौदाबाजार-भाटापाराराजनीतीराष्ट्रीय खबरें
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को राष्ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर
ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (PM Boris Johnson) 2 दिवसीय यात्रा के दौरान शुक्रवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे। इससे पहले उन्होंने गुजरात का दौरा किया। आज सुबह ब्रिटेन के पीएम को राष्ट्रपति भवन में पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान बोरिस ने कहा कि, उन्होंने इस तरह का भव्य व परंपरागत स्वागत कभी नहीं देखा है।
इस दौरान उन्होंने अन्य मंत्रियों व अधिकारियों से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी व केंद्रीय कैबिनेट से मुलाकात के बाद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन राजघाट के लिए रवाना हुए और यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info