राज्य समाचार

केन्द्र की टीम की तड़के से दोपहर तक फीडबैक लेकर टीम लौटी निगम का 7 स्टार का दावा, लेकिन डगर है कठिन

बिलासपुर। नगर निगम ने शहर को कचरा मुक्त करने के लिए स्टार रेटिग के अंक जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। वह स्टार रेटिग पांच और सात के लिए दावा करेगा। इसके बाद केंद्र की टीम जो शहर में दो दिन से भ्रमण कर रही है, वह इस पर फैसला लेगी। सुबह टीम ने आम जनता से जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि शहर की साफ-सफाई कैसी है। फिल्ड में टीम, निगम द्बारा किए गए दावों की जांच कर रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2०19 के पैरामीटर्स में स्टार रेटिग को शामिल किया गया है। इसमें 1 और 2 स्टार के लिए निगम खुद को सत्यापित करेगा। जबकि 4 स्टार के लिए राज्य सरकार सत्यापित करेगी। वहीं, 5 और 7 स्टार रेटिग के लिए शहरी विकास मंत्रालय की टीम भौतिक सत्यापन के बाद सत्यापित करेगी। यदि निगम को 7 रेटिग मिलती है तो इसके 1००० अंक मिल जाएंगे। जबकि ओडीएफ डबल प्लस सत्यापित होने पर 25० अंक मिलेंगे। इस तरह कुल 125० अंक मिलेंगे। केंद्र की एक टीम विगत दो दिन से शहर में है। कल उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डो में और शुक्रवार को टीम तड़के ही शहर में भ्रमण कर चुकी है। टीम के सदस्यों ने दोपहर 12 बजे तक निरीक्षण किया।
बाक्स
गुपचुप होता है सर्वे
केंद्र की टीम गुपचुप तरीके से शहर में आती है। इसके बाद वे सीध्ो जनता से मिलकर उनसे शहर के बारे में जानकारी लेते हैं। स्टार रेटिंग के आधार पर जानकारी लेकर उसे मोबाइल में फीड किया जाता है। इस जानकारी को वे गोपनीय रखते हैं। अब शहर को किस तरह की रेटिंग मिलेगी, यह बाद में ही पता चल सकेगा।
स्टार रेटिग की शर्त
घर-घर से कचरा संग्रहण
निकायों द्बारा घर-घर जाकर कचरा संग्रहण और उसके परिवहन में 1 स्टार पाने के लिए 6० प्रतिशत और 2 स्टार रेटिग के लिए 8० प्रतिशत कार्य होना जरूरी है। यदि इस कार्य में निकाय 1०० प्रतिशत काम कर रहा है तो उसे 3 स्टार रेटिग दी जाएगी।
कचरे को पृथक करना
गीला, सूखा कचरा व हानिकारक अपशिष्ट को अलग-अलग करने के लिए निकायों को 25 प्रतिशत काम करने पर 1 स्टार, 5० प्रतिशत कार्य में 2 स्टार, 8० प्रतिशत काम पर 3 स्टार और 1०० प्रतिशत पर 4 स्टार रेटिग का प्रावधान किया गया है।
कूड़ेदान, कचरा भंडारण का उपाए
शहर के सावर्जनिक व व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रत्येक 5० से 1०० मीटर में हरे-नीले कूड़ेदान की उपलब्धता के रेटिग निर्धारित हैं। यदि यह कार्य 2० प्रतिशत किया है तो 1 स्टार, 5० प्रतिशत है तो 2 स्टार, 8० प्रतिशत पर 3 स्टार और 1०० प्रतिशत हो तो 4, 5 और 7 स्टार दिए जाएंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button