बलौदाबाजार-भाटापारा

घर में पाल रखा था 14 फुट का मगरमच्छ, किया ऐसा हाल जानकर कांप जाएगी रूह

कुछ लोगों को घर में पालतु जानवर पालने का शौक होता है। हिन्दुस्तान में जहां लोग घर में बिल्ली, कुत्ता, तोता, खरगोश वगैरह पालते हैं, वहीं इंडोनेशिया का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने मगरमच्छ को पाला था। महिला को अपने इस खतरनाक शौक का खामियाजा भी भुगतना पड़ गया। गुरुवार को डीसी टुओ नाम की यह महिला इस मगरमच्छा का शिकार बन गई।
इस मगरमच्छ का नाम मैरी बताया जा रहा है, जो तकरीबन 14 फुट बड़ा था। पुलिस ने बताया कि 44 वर्षीय डीसी टुओ नॉर्थ सुलावेसी के मिनाहासा के पर्ल फॉर्म की लेबोरेट्री की प्रमुख थीं। लोकल कंजरवेशन एजेंसी के हेंड्रिक रनडेनगन ने बताया कि गुरुवार को हुए हादसे के बाद टुओ की डेडबॉडी उनके घरवालों को काफी बुरी हालत में मिली थी।
उन्होंने कहा कि घटनाक्रम देखकर लग रहा है कि महिला मगरमच्छ का शिकार हो गई है। पुलिस की जांच जारी है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि मगरमच्छ ने महिला का एक हाथ और पेट खा लिया था। हेंड्रिक रनडेनगन ने बताया कि टुओ के शरीर के कई हिस्से गायब हैं।
हाल ही में इस मगरमच्छ को बेहोश कर बड़ा ऑपरेशन चलाया गया, जिसे दर्जन से ज्यादा लोगों ने अंजाम दिया था। इसमें आर्मी और पुलिस के लोग भी शामिल थे। 3 घंटे तक चल ऑपरेशन में उसे बेहोश करके टुओ के शरीर के अवशेषों को निकाला गया। हेंड्रिक रनडेनगन ने कहा, डीसी टुओ ने अवैध रूप से रूप से मगरमच्छ को घर में रखा था, जिसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
इस मगरमच्छ को इंडोनेशिया के एक द्वीप से लाया गया था, जहां कई खतरनाक मगरमच्छ पाए जाते हैं। अप्रैल 2016 में राजा अमपट आईलैंड में रशियन टूर्रिस्ट पर मगरमच्छ ने हमला किया था और मार डाला था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button