राज्य समाचार

जमीन विवाद: गाली-गलौच और धमकी के बाद जेसीबी से तोड़फोड़, मामला पहुंचा थाने

बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सलिहा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद एक बार फिर उग्र रूप ले चुका है। दिलराम साहू नामक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कमल साहू लगातार उनके परिवार को गाली-गलौच करता है, जान से मारने की धमकी देता है और अब तो मारपीट और जमीन पर जबरन कब्जा करने पर उतर आया है।

पहली घटना – 25 मई को मकान के पास मारपीट की कोशिश
दिलराम साहू के अनुसार, 25 मई को कमल साहू उनके मकान के पास आकर गाली-गलौच करने लगा और गैंती-फावड़ा लेकर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इस घटना की शिकायत सलिहा थाना में की गई। पुलिस की पूछताछ में कमल ने समझौते की बात करते हुए थाना में माफीनामा जमा किया और विवाद न करने की बात कही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दूसरी घटना – 28 मई को जेसीबी से जबरन कब्जा
लेकिन माफीनामे के बावजूद कमल साहू की दबंगई थमी नहीं। 28 मई की रात, अंधेरे का फायदा उठाकर कमल ने विवादित खसरा नंबर 140/2 की जमीन में जेसीबी मशीन से मेड़ को जबरन तोड़ दिया और जमीन को अपने हिस्से में मिला लिया। दिलराम ने बताया कि इस दौरान ईंटों और पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

परिवार में डर का माहौल, फिर थाने में दी शिकायत
कमल की इस हरकत के बाद दिलराम साहू का परिवार दहशत में है। उनका कहना है कि उन्हें अब किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा है। उन्होंने सलिहा थाना में दोबारा शिकायत दर्ज कराई है और कमल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बार उन्होंने यह भी बताया कि कमल की गाली-गलौच और धमकी का वीडियो भी मौजूद है।

पूर्व में एसडीओ ने खारिज किया था जमीन दावा
दिलराम ने यह भी बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह उनके पिता फिरतु के हिस्से की है। बलिराम द्वारा जबरन उसे अपना बताकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बिलाईगढ़ के समक्ष दावा किया गया था, जिसे एसडीओ ने खारिज कर दिया था। बावजूद इसके, कमल बार-बार उकसाने और कब्जे की कोशिश में लगा हुआ है।

पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग
अब दिलराम साहू ने थाने पहुंचकर जमीन में चलाए गए जेसीबी को जब्त करने और कमल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

सलिहा थाना पुलिस के सामने अब चुनौती है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई करे ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button