खेल

पांड्या ने जड़ा मौजूदा सीजन का सबसे लंबा छक्का, गेल को छोड़ा पीछे

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या ने अपने नाम कर लिया है। हार्दिक ने गुरुवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 14 गेंद पर नॉटआउट 32 रन बनाए और इस दौरान तीन छक्के जड़े। इनमें से एक छक्का 104 मीटर लंबा था। इस सीजन का यह सबसे लंबा छक्का था।
पांड्या ने इस तरह से किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने इस सीजन में 98 मीटर लंबा छक्का मारा था। तीसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के ही डेविड मिलर हैं, जिन्होंने भी 98 मीटर लंबा छक्का मारा था। मिलर ने यह छक्का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जड़ा था। मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड फिलहाल नीतीश राणा के नाम दर्ज है। कोलकाता नाइट राइडर्स का यह बल्लेबाज टूर्नामेंट में अभी तक 10 छक्के जड़ चुका है, दूसरे नंबर पर 9 छक्कों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के ही आंद्रे रसेल हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मैच छह रनों से गंवा दिया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button