राज्य समाचार

केंद्रीय बजट 2026 पर रायपुर बीजेपी दफ्तर में चर्चा, खादी-हथकरघा को बढ़ावा देने की बड़ी घोषणा

Spread the love

 

रायपुर । केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री सलाहकार पंकज कुमार झा और वरिष्ठ नेता ललित जैसिंघ ने बजट भाषण को सुना। रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया, जिसमें खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के माध्यम से खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को ग्लोबल मार्केटिंग से जोड़ा जाएगा। साथ ही, ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) योजना को भी मजबूती मिलेगी और बुनकरों व कारीगरों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल इकोसिस्टम में तेज विकास के लिए ‘चैलेंज मोड’ के तहत मेगा टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, लेबर-इंटेंसिव टेक्सटाइल सेक्टर के लिए एक बड़े एकीकृत कार्यक्रम की घोषणा की गई है, जिसमें उत्पादन, कौशल विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

 

वस्त्र उद्योग के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों में समर्थ 2.0 मिशन, राष्ट्रीय फाइबर योजना, टेक्स-इको पहल और राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम शामिल हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में सरकार की नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था स्थिरता, वित्तीय अनुशासन और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button