राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

एनटीपीसी की केंद्रीय कार्यपालक संघ के नेतृत्व में एनटीपीसी सीपत तथा सीपत 2 के कार्यपालको ने संतोषजनक प्रमोशन ना मिलने पर काला फीता लगाकर किया प्रदर्शन

एनटीपीसी के केंद्रीय कार्यपालक संघ (नेफी) के नेतृत्व मे तथा उसके आह्वान पर एनटीपीसी-सीपत तथा सीपीजी-2 के कार्यपालको ने संतोषजनक प्रमोशन ना मिलने तथा एनटीपीसी प्रबंधन की दामनकारी नीतियों के विरुद्ध लगातार पिछले 4 दिनों से काला फीता लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भी सभी कार्यपालकों ने परियोजना के सामने गेट मीटिंग कर अपनी नाराज़गी जताई। आरोप है कि सभी कार्यपालक पूरी तल्लीनता से पूरे वर्ष कार्य करते हैं और कार्यपालक तथा उनके परिजन एनटीपीसी के प्रति समर्पित रहते हैं फिर भी साल के अंत मे कार्यपालकों के प्रमोशन के मामले में एनटीपीसी प्रबंधन उनके साथ भेदभाव करता है।

इस वर्ष ई-1 से ई-5 ग्रेड तक के कार्यपालकों का प्रमोशन प्रतिशत पिछले कई वर्षों की तुलना मे निम्नतर स्तर पर रहा है और ई-6 से ई-7 ग्रेड के कार्यपालकों का प्रमोशन अभी तक नहीं किया गया है, जिससे कार्यपालकों मे रोष व्याप्त है। इसीलिए मजबूरन सभी कार्यपालक एकजुटता के साथ (नेफी) के नेतृत्व मे लगाकर एनटीपीसी प्रबंधन की नीतियों के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिपत कार्यपालक संघ के महासचिव एवं अध्यक्ष ने बताया की हम सभी कार्यपालको के एनटीपीसी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित कार्यशैली के कारण ही आज एनटीपीसी 73000 मेगावाट की क्षमता के साथ पिछले कई वर्षों से देश की अग्रणी विद्युत उदपादन कंपनी बनी हुई है जिससे देश के निर्माण मे प्रगति मिल रही है तथा देशवासियों को बिना किसी परेशानी के निरंतर बिजली मिल रही है। कार्यपालकों की कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही एनटीपीसी का वार्षिक प्रोफिट बढ़ रहा है जिसके कुछ भाग को देश के विकास कार्यों मे लगाया जाता है। परंतु जब कार्यपालकों के उत्साहवर्धन के लिए उनके प्रमोशन तथा उन्हे सुविधाएँ प्रदान करने की बात आती है तो कंपनी दोहरे मापदंड अपनाती है।

एनटीपीसी के केंद्रीय प्रबंधन से केंद्रीय कार्यपालक संघ की माँग है की एनटीपीसी के सभी कार्यपालकों को उनके दिन रात किए जा रहे परिश्रम के बदले उन्हे सम्मान मिलता रहे और उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रमोशन प्रतिशत को बढ़ाया जाए। यदि एनटीपीसी केंद्रीय प्रबंधन कार्यपालकों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए उनकी माँगो पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं करती है तो कार्यपालकों का काला फीता लगाकर गेट मीटिंग के माध्यम से विरोध मंगलवार तक जारी रहेगा तथा उसके बाद एनटीपीसी केंद्रीय कार्यपालक संघ (नेफी) के आगामी मार्गदर्शन पर एनटीपीसी ये विरोध प्रदर्शन एक बड़ा रूप ले सकता है।

शनिवार की शाम गेट मीटिंग मे सिपत कार्यपालक संघ के महासचिव दारा सिंह मीना, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष के जे प्रताप, अतिरिक्त काउंसिल मेम्बर महेश्वरनन्द, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर ठाकुर के साथ एनटीपीसी-सिपत तथा सीपीजी-2 के 100 से ज्यादा कार्यपालको की मोजूदगी रही।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button