राज्य समाचार

शकुंतला फाउंडेशन के कार्यों की राज्यपाल ने की सराहना

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर । शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की संस्थापिका  स्मिता सिंह ने राज्यपाल रमन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

स्मिता सिंह ने बताया कि उनकी संस्था मुख्यमंत्री विशेष सहायता कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर बाल हृदय रोगियों के उपचार में सहयोग कर रही है। उन्होंने इस जीवनरक्षक पहल के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को लेकर भी सरकार के प्रयासों की सराहना की।

बस्तर की निवासी स्मिता सिंह ने राज्यपाल को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि उनकी संस्था वहां भी सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्यपाल रमन डेका ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की, विशेष रूप से बाल हृदय रोगियों के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सामाजिक सेवा के ऐसे प्रयासों के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस अवसर पर संस्था के सदस्य गोविंद अग्रवाल, अमर गुरनानी और संजना सिंह भी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button