राज्य समाचार

मुख्यमंत्री बघेल ने तेलिबांधा शराब दुकान को हटाने के लिए कलेक्टर को निर्देश

Spread the love

19.08.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के पर्व पर राजधानी के तेलीबांधा के ’कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने तेलीबांधा स्थित शराब दुकान को यहां से हटाने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए है। सीएम ने कहा है कि, कृष्ण कुंज को संवारने की जिम्मेदारी विधायक, महापौर और पार्षद की है। वे इसके लिए लगातार काम करें।

मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज में कदम्ब का पौधा लगाया। तेलीबांधा में बनाये गए कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर में 383 पौधे रोपे गए है। इसमें बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के पौधे लगाए गए है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गाय को गुड़-चना खिलाया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाषण दे रहे थे और कृष्ण कुंज के महत्व को बता रहे थे उसी समय विधायक सत्यनारायण शर्मा ने उनसे तेलीबांधा स्थित शराब दुकान को हटाने के संबंध में चर्चा की। इसके बाद सीएम बघेल ने तुरंत ही कलेक्टर को शराब दुकान को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि, इस शराब दुकान को किसी दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर दिया जाए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button