राज्य समाचार

जिले के 154 ग्रामों में धरती आबा अभियान के तहत 15 जून से विशेष शिविर

Spread the love

कोरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कोरिया जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 जून से विशेष शिविरों का आयोजन शुरू होगा। जिले के 154 चयनित आदिवासी बहुल ग्रामों में यह शिविर 30 जून 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर इन ग्रामों में दीवार लेखन और कोटवारों के माध्यम से मुनादी कर अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति/निवास प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाएं, आयुष्मान भारत कार्ड, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जनधन खाता, पीएम किसान निधि, मुद्रा लोन, विश्वकर्मा योजना समेत लगभग 17 योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविरों में स्वास्थ्य, पंचायत, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, कृषि, खाद्य, राजस्व विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से डिजिटल सेवाएं जैसे आधार ई-केवाईसी और दस्तावेज सत्यापन भी की जाएंगी।

कलेक्टर ने इन 154 ग्रामों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविरों में भाग लें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को सशक्त बनाएं। यह अभियान आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button