राज्य समाचार

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवि, पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने कहा : “अचानक मिली उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ।अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। उनकी जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।”

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button