राज्य समाचार

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Spread the love

बाराद्वार। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जागेश राय ने हसौद में आयोजित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। वहीं डिप्टी सीएम ने जागेश राय को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
तत्पश्चात उनके समर्थकों के साथ भगवा गमछा पहनकर भाजपा में प्रवेश दिलाया गया। इस अवसर पर जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, नारायण चंदेल, खिलावन साहू सहित
भाजपा के अन्य नेता उपस्थित थे। वही समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जागेश राय, पिंटू राय, बबलू मिश्रा सहित उनके समर्थक ईश्वर राठौर, सिद्धार्थ राय, कमल साहू, देव प्रसाद गुप्ता, चमन साहू, चंद्र कुमार राठौर, खीक राम राठौर, सुनील
कुमार बरेठ ने भाजपा का दामन थामा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button