राज्य समाचार

17,808 नशीली टेबलेट के साथ मेडिकल सप्लाय सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की सप्लाय में शामिल एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार मेडिकल स्टोर संचालकों और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एम.आर.) सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17,808 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (अल्प्राजोलम व स्पासमो) जब्त की है।

यह अवैध कारोबार थाना पुरानी बस्ती, टिकरापारा, खमतराई और धरसींवा क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स से संचालित किया जा रहा था। सभी संबंधित मेडिकल स्टोर्स को सील करने और उनके लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, नशीली टेबलेट की तस्करी अन्य राज्यों से कोरियर और बस परिवहन के माध्यम से की जा रही थी। इस मामले में कोरियर कंपनियों और बस संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

करोड़ों की जब्ती

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक टाटा सफारी वाहन (CG 04 Q 0513) और 05 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 10/26, धारा 21(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा

5 जनवरी को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को सूचना मिली कि कुशालपुर स्थित रत्ना मेडिकल स्टोर में बिना वैध दस्तावेज के नशीली टेबलेट बेची जा रही है। पुलिस ने टेस्ट पर्चेज कराया और पुष्टि होते ही रेड कर स्टोर संचालक कान्हा कृष्ण कश्यप उर्फ सूरज को पकड़ा।

पूछताछ में उसने टेबलेट की सप्लाय आनंद शर्मा (एम.आर.) से लेना बताया। इसके बाद पुलिस ने आनंद शर्मा के ठिकाने पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट बरामद की। आनंद शर्मा ने स्वीकार किया कि वह यह दवाएं जबलपुर से कोरियर और बस ट्रांसपोर्ट के जरिए रायपुर मंगाता था और शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स को सप्लाय करता था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button