राज्य समाचार

बिलासपुर रोटरी क्लब ने नई कार्यकारणी का किया गठन, आशीष अग्रवाल बने अध्यक्ष

बिलासपुर/ रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष रो आशीष अग्रवाल ने वर्ष 2023-24 की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में सचिव रो पवन नालोटिया, कोषाध्यक्ष रो, दीपक खंडेलवाल नियुक्त किये गए है। उपाध्यक्ष रो राकेश सक्सेना, रो अनिल अग्रवाल, रो अमित चक्रवर्ती Sr, रो शीला तिवारी, कार्यकारी सचिव रो विवेक श्रीवास्तव नियुक्त किये गए है। रोटरी के सेवा कायो को सुचारु रूप से करने हेतु रो चंचल सलूजा, रो शैलजा शुक्ला, रो नवनीत अग्रवाल, रो सतीश शाह, रो अमित चक्रवर्ती को डायरेक्टर नियुक्त किया है। आईपीपी रो हमीदा सिद्दीकी, सलाहकार समिति में रो डा आर ऐ शर्मा, रो एस पी चतुर्वेदी, रो आर एस मरहास, रो देबाशीष घटक कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। नई कार्यकारिणी 1 जुलाई से अपना कार्यभार ग्रहण करेगी। विधिवत प्रतिष्ठापन आगामी 22 जुलाई को जन सभा में होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अंतराष्ट्रीय रोटरी के अध्यक्ष रो गॉर्डन मैकनली ने इस वर्ष की रोटरी थीम “CREATE HOPE IN THE WORLD” क्रिएट होप इन द वर्ल्ड दी है।

उन्होंने रोटरी सदस्यों से अशांत देशों में शांति को बढ़ावा देने, संघर्ष से प्रभावित लोगों की मदद करने और पिछले अध्यक्षों द्वारा शुरू की गई पहल की गति को बनाए रखने का आग्रह किया… वर्ष 2023-24 के रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो मंजीत सिंह अरोरा ( राउरकेला) से है उन्होंने अपने सन्देश में COVID 19 से प्रभावित लोगो के मानसिक स्वास्थ के सुधार की दिशा में कार्य करने पर विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष रो आशीष अग्रवाल ने बताया कि, गत वर्ष रोटरी क्लब बिलासपुर ने सेवा के क्षेत्र में कई अभिनव कार्य किये है, जिनमे हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत बायो टॉयलेट कर 4 स्कूलों में निर्माण क्लब के द्वारा करवाया गया। पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से बायो टॉयलेट का निर्माण एवं उपयोग आवश्यक है। इसी कड़ी में वर्तमान वर्ष में भी अन्य स्कूलों में रोटरी क्लब के द्वारा बायो टॉयलेट का निर्माण कराया जायेगा। बायो टॉयलेट के निर्माण में विधायक श्री शैलेश पाण्डे जी ने वित्तीय सहयोग का आश्वाशन दिया है।

रो आशीष ने बताया की इस वर्ष दिव्यांग सेवा के अंतर्गत गुजरात में निर्मित प्रभा फुट कृत्रिम अंग का स्थाई केंद्र बिलासपुर में खोलने का उनका प्रयास होगा। उन्होंने बताया की रोटरी के TEACH योजना के तहत स्कूल में पढ़ने वाले 25 विद्यार्थियों को 80 हजार मूल्य का मोबाइल एप मात्रा 1000/- में क्लब के सहयोग से दिया जावेगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो पाएंगे।

बिलासपुर में रोटरी क्लब की स्थापना 1972 में हुई थी। पिछले 51 वर्षों से रोटरी बिलासपुर में सतत सेवा कार्य कर रही है। ज्ञात हो की बिलासपुर नगर की जल निकासी की समस्या के समाधान में ज्वाली नाला (प्रोजेक्ट रोस मेरी) रोटरी क्लब बिलासपुर की ही देन है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button