राज्य समाचार

कांग्रेस का सांसद चुनकर बीते 5 साल से पछता रही कोरबा की जनता : देवांगन

Spread the love

0 मंत्री देवांगन ने साधा निशाना, कहा:कांग्रेस की सांसद ने कोरबा को दिया क्या?
0 प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे के साथ जनसभा में हुए शामिल

कोरबा। भाजपा की लोकसभा की लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे के साथ दीपका में आयोजित रोड शो और जनसभा में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा की जिस तरह विधानसभा चुनाव में जनता ने धनबल को ठुकराया और जनबल का साथ दिया, उसी तरह इस लोकसभा चुनाव में भी आप सभी सरोज दीदी का साथ दे, प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की ताकत को बढ़ाना है, इसके लिए जरूरी है की प्रचंड वोटों के साथ कोरबा लोकसभा सीट में कमल खिले। श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस जब जब सत्ता में आती है तब तब भ्रष्टाचार का खेल खेलती है और जब भी भाजपा की सरकार बनती है तो जनकल्याणकारी योजनाओं की रफ्तार बढ़ती है। आज मोदी जी की सरकार ने जो विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है, उससे हर वर्ग को लाभ मिला है।
श्री देवांगन ने कहा की अगर सांसद ज्योत्स्ना महंत चाहती तो कोरबा में विकास कहा से कहा पहुंच जाता, ज्योत्सना महंत खुद सांसद, उनके पति चरणदास उस समय विधानसभा अध्यक्ष और जयसिंह अग्रवाल कैबिनेट मंत्री थे, इन सबके बाद भी कोरबा शहर, जिले और लोकसभा को मिला क्या? आज कांग्रेस नेताओं से पूछा जाय की क्या विकास किया तो इनके पास एक जवाब तक नहीं है।
मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा की सरोज दीदी जैसा सशक्त नेतृत्व कोरबा लोकसभा को मिलने जा रहा है। कोरबा में विकास का पहिया तेजी से बढ़े इसके लिए जरूरी है की सांसद भी भाजपा का हो। उन्होंने कहा की कांग्रेस का सांसद चुनकर बीते पांच साल से जनता पछता रही है, ज्योत्सना महंत चुनाव जीतने के बाद जनता से दूरी बना ली। जनता अब ठान चुकी है की इस बार किसी तरह की कोई चूक नहीं करेगी। सुश्री सरोज दीदी के पास समूचे कोरबा लोकसभा के लिए विकास का रोडमैप तैयार है। हर तरफ विकास का पहिया आने वाले पांच साल में तेजी से दौड़ेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button