राज्य समाचार

रामायण हमारे लिए आदर्श, सफल जीवन जीने का दिखाते है रास्ता- मुख्यमंत्री

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )में होंगे शमिल हुए। उन्होंने यज्ञ स्थल में स्थापित प्रभु राम चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा कर प्रदेशवासियों के खुशहाली के लिए किए कामना। इसके साथ ही ग्राम वासियों एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा दान किए हुए अन्न की परिक्रमा कर अन्न दान परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अश्वमेघ की भी पूजा किए। इस दौरान उन्होंने ग्राम टिमरलगा के माध्यमिक स्कूल को हाईस्कूल में उन्नयन,मां नाथल दाई को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने सौंदर्यीकरण करने सहित ग्राम टिमरलगा के उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा किए है।

इस मौके पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया,पूर्व विधायक केरा बाई मनहर,शमशेर सिंह, पूर्व सांसद व सारंगढ़ राजा पुष्पा देवी सिंह,आईजी संजीव शुक्ला कलेक्टर धर्मेंश कुमार साहू,एसपी पुष्कर शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेघ यज्ञ महोत्सव जैसे कार्यक्रम हमारे प्रदेश की पहचान एवं हमारे लोगो की स्वभाव का प्रतिबिंब है। ऐसे कार्यक्रमों का पुण्य न केवल गांव को बल्कि पूरा प्रदेशवासियों को मिलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज इस यज्ञ विधि विधान से भगवान रामचंद्र सीता माता पवन पुत्र हनुमान और सभी देवी देवताओं का पूजन किए हैं उनका आशीर्वाद लिए हैं और पूरे छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो खुशी हो ऐसा उनसे प्रार्थना किए हैं और हम लोग का सौभाग्य है कि राजा रामचंद्र हम लोगों के छत्तीसगढ़ के भाचा है  छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायके है और 14 साल के वनवास भगवान राम छत्तीसगढ़ में बिताए हैं यहां पर सबरी माता का झूठा बेर खाए हैं आज भी और शिवरीनारायण यहां पर स्थित है तो ऐसा यह पावन धरती है और ऐसे धरती में उनका पूजन हम लोग किए हैं लेकिन इस पूजन की सार्थकता तभी होगी जब रामायण में जो बात है उसके अनुसार हम सब लोग चलेंगे एक सफल जीवन जीने का पूरा तरीका रामायण में है बड़े लोगों का सम्मान करना चाहिए अपने भाइयों का कैसे सम्मान करना चाहिए पूरा एक सफल जीवन रामायण में है तो आज अगर हम लोग यह अश्वमेध यज्ञ कर रहे हैं और आज राम सीता जी का यहां पर पूजा अर्चन किए हैं तो रामायण के अनुसार हम लोग अपने जीवन को चला पाए तो यह बड़ी सार्थकता होगी।

सायं ने कहा कि 1 साल के अल्प समय में हमने मोदी की गारेंटी के तहत जितने वादा किए थे अधिकांश पूरे कर लिए है। हमारी सरकार बनते ही प्रदेशवासियों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत किए है। अब हम इन स्वीकृत मकानों में गृह प्रवेश का कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है हमने किसानों की चिंता करते हुए 2 साल का बकाया बोनस तो प्रदान किया साथ ही 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है जिससे किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इसी तरह हमने तेंदूपता संग्राहकों को 4000 प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर समर्थन मूल्य 5500 रूपये प्रति मानक बोरा किया गया है।

राम लला दर्शन योजना के माध्यम से 20 लाख से अधिक लोगों को हमने अयोध्या,बनारस एवं प्रयागराज सहित अन्य धार्मिक स्थल ले जाने का पुण्य कार्य हमारी सरकार कर रही है। अभी प्रयागराज में 12 साल में लगने वाला महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी प्रदेशवासियों को आमंत्रित करते हुए कुंभ में किसी भी तरह चिन्ता न करने आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि कुंभ में छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अलग से रुकने, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। बस्तर के अति संवेदन शील क्षेत्रों में तेज गति से विकास का कार्य किया जा रहा हुआ है।

नियंद नेल्लानर के माध्यम  से गांव गांव को मुख्यधारा से जोड़ते हुए विकास कार्य किए जा रहे है। हमने कई सालों से बंद पड़े स्कूलों को प्रारंभ करने का कार्य किया है। इस दौरान रायगढ़ सांसद राधे श्याम राठिया ने भी संबोधित किया।  इस अवसर पर आयोजकगण टेकराम पटेल, प्रखर यादव, रोहित पटेल, कुबेर पटेल, हरिशंकर पटेल, सुंदर मणि पटेल, मोहन पटेल, कुमार जायसवाल, रितेश अग्रवाल, सुभाष पटेल और कौशिक साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button