राज्य समाचार

ऑनलाइन सट्टा: पुलिस ने मारी रेड, नगदी समेत 8 लाख का सामान जब्त, 20 करोड़ से अधिक का मिला ट्रांज़ैक्शन, 3 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा (online betting) का भंडाफोड़ किया है. शहर के सबसे रिहायशी इलाके अशोका आयकन सोसायटी के फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा का खेल चल रहा था. जहां पुलिस ने रेड मारकर ऑनलाइन सट्टा के सिंडीकेट के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी ऑनलाइन सट्टा एप जेम्स 777, लकीबुक91 डॉटकॉम और अन्य एप में आई.डी. बनाकर, आई.डी बांटकर विभिन्न राज्यों में सट्टा सिंडीकेट का संचालन कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल, 2 लैपटॉप, मैकबुक, 1 साउंड मिक्सर डिवाइस, नगदी 2 लाख 80,000 हजार रुपये जब्त किया. पुलिस ने लगभग 8 लाख रुपये का सामान जब्त किया है. इसके साथ ही 20 करोड़ से अधिक ट्रांज़ैक्शन डिटेल के रिकॉर्ड भी जब्त किये गए हैं.यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की पंडरी थाना क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित अशोका आयकन सोसायटी में में युवक अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहा है. आई.डी. बनाकर, आई.डी बांटकर ऑनलाइन सट्टा का सिंडिकेट संचालन कर रहा है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसपर पुलिस अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में जाकर रेड कार्रवाई की. रेड कार्रवाई के दौरान मकान में 2 व्यक्ति उपस्थित मिलें, जिनके पास रखे लैपटॉप को चेक किया गया, जिसमें आरोपी जेम्स-777, लकीबुक91 डॉटकॉम और अन्य ऑनलाइन सट्टा एप में आई.डी. बनाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे. पूछताछ पर दोनों ने अपने साथी सहित अन्य के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करना स्वीकार किया. जिस पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी की भी पतासाजी कर पकड़ा.

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग मोबाइल, 2 लैपटॉप, मैकबुक, 1 साउंड मिक्सर डिवाइस, 2 लाख 80 हजार नगदी जुमला कीमती लगभग 8 लाख रूपये और 20 करोड़ से अधिक ट्रांज़ैक्शन डिटेल का रिकॉर्ड जब्त किया. आरोपियों के खिलाफ पंडरी थाना में धारा 4(क) जुआ एक्ट, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 और 66डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

वहीं आरोपियों से सट्टा सिंडीकेट के व्यवसाय में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में जिनके भी नाम सामने आयेंगे उन पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button