राज्य समाचार

हत्या के आरोपी को कांग्रेस नेता के शह पर पुलिस बचा रही, मृतक नवीन के पिता का आरोप

Spread the love

बिलासपुर, 2 मार्च। मंझवापारा के संतोष महादेव ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस राजनीतिक संरक्षण के चलते बचा रही है। इस संबंध में उन्होंने विधायक शैलेष पांडेय को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञात हो कि नवीन महादेव और उसके मित्र उदय चक्रवर्ती पर कुछ लोगों ने 25 फरवरी को चाकू से हमला किया गया था। इस घटना में नवीन की मौत हो गई, जबकि उदय का रायपुर में इलाज चल रहा है। घटना के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर प्रवास पर थे। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद से ही मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि हमले में वसीम खान नाम का युवक हाथ था, जिस पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संतोष महादेव ने विधायक शैलेष पांडेय को सौंपे गये ज्ञापन में आरोप लगाया है कि वसीम खान को कांग्रेस नेता अकबर खान का संरक्षण मिला हुआ है। पुलिस ने जानबूझकर उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि एक दिन पहले आरोपियों के साथ नवीन की धक्का-मुक्की हुई थी, पर पिता का कहना है कि केवल इतनी बात पर कोई हत्या की वारदात नहीं कर सकता। नवीन के पिता का आरोप है कि वसीम खान नशे के कारोबार में लिप्त है और उसने नाबालिगों के जरिये उसके बेटे की हत्या कराई। नवीन को वसीम खान पहले भी हत्या करने की धमकी दे चुका था।

संतोष महादेव ने विधायक से मांग की है कि वसीम खान पर पुलिस कार्रवाई के लिये अधिकारियों को निर्देश दें। विधायक ने पत्र को आईजी को भेजा है और उन्हें जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने कहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button