राज्य समाचार

निगम दे रही सुविधा: टैक्स लेने घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी

Spread the love

भिलाई। छटते हुए टैक्स कलेक्शन को लेकर नगर पालिक निगम रिसाली गंभीर है। निगम कर्मचारी टैक्स वसूली करने घर-घर दस्तक देंगे। आयुक्त मोनिका वर्मा ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दी। टैक्स वसूली का कार्य सोमवार से आरंभ होगा।

उल्लेखनीय है कि 6 माह बीतने के बाद लक्ष्य के अनुरूप टैक्स वसूली नहीं हो पाई है। यही वजह है कि निगम ने घर-घर जाकर निगम कोष को बढ़ाने कार्य योजना तैयार की है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि सोमवार से कर्मचारी फिल्ड में रहकर टैक्स वसूली कार्य करेंगे। कर्मचारी बकायादारों से राशि लेकर सीधे निगम के खजाने में जमा करेंगे। इस दौरान सहायक अभियंता एम.पी. देवांगन, राजस्व विभाग के नोडल जयंत शर्मा, राजस्व विभाग के प्रभारी अधिकारी रवि श्रीवास्तव, राजस्व विभाग के टिकेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

11 भागों में बटा रिसाली

आयुक्त मोनिका वर्मा ने रिसाली टाउनशिप को छोड़कर 32 वार्डो को 11 भाग में बांटा है। प्रत्येक वार्ड का कलस्टर तैयार कर प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक प्रभारी को कर वसूल करने 3-4 कर्मचारी दिया है। जो कर वसूली कर सीधे निगम के खाते में जमा करेंगे।

जल कर के लिए बनेगी आई.डी.

वर्तमान में निगम अमृत मिशन के तहत घरों तक पानी पहुंचा रही है। लगभग 20 हजार कनेक्शन ऐसे है जिनका अब तक आई.डी. नहीं बना है। आयुक्त ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए है जो जल कर की राशि जमा करेगा उसी को पानी मिलेगा। आयुक्त ने संपत्तीकर के साथ जल कर वसूल करने फोकस किया है।

वार्ड प्रभारी करेंगे माॅनिटरिंग

कर्मचारी टैक्स वसूली करने घर-घर पहुंचेंगे। इस बात की माॅनिटरिंग वार्ड प्रभारी करेंगे। लक्ष्य के अनुरूप कर संग्रहण नहीं होने पर वार्ड प्रभारी की जवाब देही होगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button