राज्य समाचार

कांग्रेस ने आठ जिलों में 19 ब्लॉक अध्यक्षों की नई नियुक्ति की

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के आठ जिलों के 19 विकासखंडों में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में तेजी लाई है। जिन लोगों को नई जिम्मेदारी दी गई है उनमें गरियाबंद के अमलीपदर में तपेश्वर ठाकुर और गरियाबंद नगर में रितिक सिन्हा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कवर्धा जिले में रेंगाखारकाल में प्रभावी मरकाम, बेमेतरा जिले में नांदघाट सुशील साहू, संबलपुर में ईश्वर सिंह लोधी, सुकमा जिले में सकमा नगरमें शेख सज्जाक को जिम्मेदारी दी गई है। बलरामपुर जिले में रामानुजगंज चांदों में मोहम्मद अब्दूल, रामचंद्रपुर में मोहम्मद यासिन, रघुनाथ नगर में अशोक जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। बिलासपुर ग्रामीण में सकरी में त्रिभुवन साहू , कोरबा नगर वार्ड क्रमांक 67 दर्री जमनी पाली में सुधीर जैन, कुसमुडा में सनीष कुमार, बाकी माेंगरा में प्रदीप कुमार , बाल्कों में एफडी मानिकपुरी, कोरबा शहर में संतोष राठौर, बिलासपु नगर वार्ड क्रमांक 66 में ब्लॉक क्रमांक 1 में तैयब हुसैन, ब्लॉक क्रमांक 2 में अरविंद शुक्लाब्लॉक क्रमांक 3 सरकंडा में विनोद साहू और ब्लॉ क्रमांक 4 रेल्वे परिक्षेत्र में अजय कुमार यादव को िजम्मेदारी दी गई है ।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button