राज्य समाचार

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग ने जिले के समग्र उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाया

Spread the love

शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं, कार्यक्रमों को रेखांकित किया गया

मोहला (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने पर जिले में हुए समग्र उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए जिला जनसंपर्क विभाग मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा स्थानीय बस स्टैंड मोहला में फोटो प्रदर्शनी लगाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व राज्य असीम संभावनाओं की ओर अग्रसर हो रहा है। राज्य के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन से राज्य खुशहाल हो रहा है। प्रदेश के साथ ही जिला मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से जिला तरक्की की ओर अग्रसर हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जनसंपर्क विभाग मोहला  द्वारा राज्य सरकार के द्वारा एक साल में किए गए विकास की गौरव गाथा को रेखांकित करते हुए लगाए गए फोटो प्रदर्शनी का आज सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया। स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज के विद्यार्थियों, मीडिया के प्रतिनिधियों, यात्रीगणों, आम नागरिकों, अधिकारी – कर्मचारियों  और बड़ी संख्या में युवाओं ने स्टॉल में पहुंचकर अवलोकन किया। शासन द्वारा   जनकल्याण के लिए किए गए कार्य से रूबरू हुए। जनसंपर्क विभाग  से सहायक संचालक हेमलाल प्रभाकर,  सहायक ग्रेड-3 भगत सिंह सलामे, फोटोग्राफर अशोक सलामे, जिला समन्वयक नितिन ठाकुर, वाहन चालक मोहित साहू ने स्टॉल में आए आगंतुकों का  अभिनंदन किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button