राज्य समाचार

राजीव गांधी जयंती: सद्भभावना दौड़ में बच्चों के साथ भागे मुख्यमंत्री बघेल, प्रभारी पुनिया और कांग्रेसी नेता

पूर्व प्रधानमंत्री की 75वीं जयंती पर गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक हुआ आयोजन, सद्भावना की शपथ ली, पंचायती राज, संचार क्रांति में योगदान अविस्मरणीय-सीएम

Spread the love

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को हुई सद्भावना दौड़ में स्कूली बच्चों के साथ मुख्यमंत्री सद्भभावना दौड़, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित कांग्रेस के अन्य नेता भी भागे। इससे पहले शहर के गांधी मैदान से शुरू हुई दौड़ का शुभारंभ सीएम बघेल और प्रभारी पुनिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के देश के लिए दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
राजीव गांधी चौक पर संपन्न हुई दौड़ के बाद बच्चों और उपस्थित लोगों सहित सीएम व अन्य नेताओं ने सद्भावना और शांति की शपथ ली। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, आज राजीव गांधी का जन्म दिन है। बच्चों सहित हम सब ने शपथ ली है कि किस तरीके से देश और राष्ट्र के उत्थान के लिए हम शांतिपूर्वक ढंग से विकास में जुड़ेंगे। आज का दिन उस महान विभूती को स्मरण करने का है जिन्होंने इस देश को एक नई दिशा दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राजीव गांधी योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंचायती राज, संचार क्रांति, पर्यावरण अधिनियम उन्होंने लागू किया। बहुत सारे योगदान उनके हैं और अंत में इस देश के एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे महापुरुष के जयंती के अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विशेष ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button