राज्य समाचार

खाद्य विभाग ने किया ग्राम अतरिया के मेसर्स ओम साई राईस मिल का आकस्मिक जाँच


खाद्य विभाग ने किया ग्राम अतरिया के मेसर्स ओम साई राईस मिल का आकस्मिक जाँच

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बेमेतरा । खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग हेतु पंजीकृत राईस मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार ग्राम अतरिया तहसील बेमेतरा स्थित मेसर्स ओम साई राईस मिल का खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा आकस्मिक जांच की गई। जांच में मेसर्स ओम साई राईस मिल द्वारा विगत 89 दिवस से कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं किये जाने सहित अनेक अनियमितता पाई गई। 

इस प्रकार मेसर्स ओम साई राईस मिल द्वारा छ०म० कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन किये जाने के फलस्वरूप फर्म के प्रोप्राईटर मिथिलेश सिन्हा से धान 100 क्विंटल एवं चावल 1493 क्विंटल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। अग्रिम कार्यवाही के लिए जांच प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button