राज्य समाचार

जिला शहर कांग्रेस संयुक्त सचिव के घर के बाहर खड़ी कार में हुई फायरिंग,न्यायधानी में फायरिंग की घटना आई सामने

Spread the love

बिलासपुर–न्यायधानी में सुबह-सुबह जिला शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव ने फायरिंग की शिकायत की है। थाने में शिकायत करते हुए पीड़ित कांग्रेस नेता ने बताया है कि घर के बाहर खड़ी उनकी कार में कुछ युवक आये और और फायरिंग कर भाग गए। भागने वाले युवक वैगन आर कार में सवार थे। पीड़ित ने उनके भागने का वीडियो बनाया है और शिकायत पुलिस में दर्ज दर्ज कराई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार सूर्या विहार निवासी शुभम साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि आज रविवार की सुबह 7:30 बजे के आसपास दो युवक वैगनआर कार में उनके घर के पास आए। और घर के सामने खड़ी उनकी स्विफ्ट कार में तीन बार फायर कर फरार हो गए। फायर से गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है। घटना को अंजाम देकर वैगन आर कार सवार युवक बसंत वाटिका की तरफ भाग गए। पीड़ित ने उनका पीछा कर उनके गाड़ी के भागने का वीडियो बनाया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार गाड़ी का नंबर सीजी 10 एसी 9815 है।

पीड़ित ने थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि उक्त घटना से उनका पूरा परिवार दहशत में है। उसने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है।

वर्सन

इस मामले सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर जाकर देखने पर ऐसा कुछ नजर नही आया।और नाही किसी प्रकार का बुलेट का टुकड़ा और छरॉ भी नही मिला।लेकिन शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।उक्त वाहन की पतासाजी भी की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button